UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2025 PDF इसी तरह आएगा सभी प्रश्न, डाउनलोड करें संस्कृत मॉडल पेपर

UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2026:- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने हाई स्कूल के ऐसे विद्यार्थियों के लिए पीडीएफ जारी कर दिया है। जिन्होंने संस्कृत विषय लिया है इसी तरह के प्रश्न आपको संस्कृत बोर्ड परीक्षा में मिलने वाले हैं। इसलिए संस्कृत के सभी विद्यार्थी यहां से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत मॉडल पेपर 2026 पीडीएफ तुरंत डाउनलोड करें। क्योंकि यह मॉडल पेपर बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है, इसलिए सभी विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि इसे डाउनलोड करके सभी प्रश्नों को हल करें।यह प्रश्न पत्र बोर्ड के लेटेस्ट सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। इसी प्रकार के प्रश्न पत्र आपको आगामी बोर्ड परीक्षा में हल करने के लिए दिए जाएंगे।

जो विद्यार्थी अभी तक या जानना चाहते थे कि  परीक्षा में संस्कृत विषय से किस प्रकार के कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, कक्षा 10वीं संस्कृत विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सीधी लिंक एवं आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रक्रिया आगे दी जा रही है.

UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2026
UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2026

कक्षा दसवीं के संस्कृत विषय के लिखित परीक्षा 70 अंक की आयोजित की जाती है। इस वर्ष संस्कृत विषय के परीक्षा का आयोजन दिनांक 3 मार्च 2026 को सुबह 8:30 से 11:45 तक आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। संस्कृत के प्रश्न पत्र का पैटर्न कुछ इस प्रकार रहने वाला है –

प्रारंभ खंड की 15 मिनट विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए जाते हैं। प्रश्न पत्र दो खंड में विभाजित होगा। प्रथम खंड में दो उपखंड होंगे। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न दिया जाएगा। दोनों उपखंडों में कुल मिलाकर 20 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे जिनका उत्तर विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर नीली अथवा काली बाल पॉइंट पेन से भरना होगा।

द्वितीय खंड में आपको वर्णनात्मक प्रश्न दिए जाएंगे। प्रथम प्रश्न आपको गद्यांश का हिंदी में अनुवाद करने के लिए दिया जाएगा इसके लिए चार अंक निर्धारित है। दूसरे प्रश्न में तीन पाठ के नाम दिए जाएंगे जिनमें से किसी एक का सारांश हिंदी में लिखना होगा इसके लिए भी चार अंक निर्धारित है।

तृतीय प्रश्न के अंतर्गत दो श्लोक दिए जाएंगे जिनमें से किसी एक का हिंदी में व्याख्या करना होगा इसके लिए चार अंक निश्चित है। चौथे प्रश्न में तीन सूक्ति दी जाएंगी, जिनमें से किसी एक का हिंदी में व्याख्या करना होगा, इसके लिए तीन अंक दिए जाएंगे। पांचवें प्रश्न में आपको दो श्लोक दिए जाएंगे, जिनका अर्थ आपको संस्कृत में लिखना होगा, इसके लिए 4 अंक दिए जाएंगे।

छठवीं प्रश्न के प्रथम खंड 4 अंक का है इसमें आपको किसी एक पात्र का चरित्र चित्रण हिंदी में लिखना होगा। दूसरे खंड में दिए गए तीन विकल्पों में से किसी एक का उत्तर संस्कृत में लिखना होगा जिसके लिए 2 अंक दिए जाएंगे 7 वें प्रश्न का प्रथम खंड 2 अंक का होगा इसमें दिए गए तीन विकल्पों में से किसी एक की विभक्ति लिखनी होगी।

UP Board Model Paper 2026 Overview

Board Name Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad
Post Name UP Board Model Paper 2026
Post Type 10th 12th Modal Paper
Session 2025-26
Exam Name UP Board 10th 12th Exam
Exam Mode Offline
UP Board Model Paper 2026 Check Below
Official Website upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड संस्कृत मॉडल पेपर 2026 कक्षा 10वीं pdf

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 10वीं संस्कृत विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ का रूप में अपलोड किया गया है। संस्कृत विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थी यहां बताई गई ऑनलाइन प्रक्रिया से मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस विषय में पास होने के लिए आपको कम से कम 23 अंक प्राप्त करना होगा।

Subject Code/Name Download
901 – Hindi Download
902 – Elementary Hindi Download
917 English Download
923 Sanskrit Download
928 Math Download
931 Science Download
932 Social Science Download
935 Commerce Download
936 Drawing Download
941 Computer Download
942 Human Science Download
978 Disaster Management Download
981 NCC Download

How To Download UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2026 PDF

यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं संस्कृत मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी निम्न ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करें –

  • माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in ओपन करें।
  • होम पेज पर महत्वपूर्ण लिंक में दिए गए मॉडल पेपर विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज में मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए लिंक मिल जाएगी।
  • Model Paper Class 10th के सेक्शन में दिए गए 923 – Sanskrit के सामने उपलब्ध Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं संस्कृत मॉडल पेपर 2026 पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।

Leave a Comment